अयोध्या: 225 कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 28 मई से 3 जून तक होगा।

Spread the love

योध्या मे रामानुज सम्प्रदाय की उत्तर भारत की पुरानी पीठ श्री झालरिया पीठ का पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) महोत्सव इस वर्ष अयोध्या धाम में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति श्री श्रीधर महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. नवीन माहेश्वरी एवं राजेश माहेश्वरी ने बताया कि भगवान श्री रामलला की सन्निधि, भगवान श्री जानकीवल्लभ जी महाराज, श्री दास हनुमान जी महाराज और सभी पूर्वोचार्यों के कृपा आशीर्वाद से एवं जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री झालरिया पीठाधिपति 1008 स्वामी जी श्री घनश्यामाचार्य महाराज के पावन तत्वावधान में श्री झालरिया पीठ डीडवाना का पुरुषोत्तम मास महोत्सव का आयोजन 28 मई से 3 जून तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रमों की शुरुआत 28 मई को शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा सुबह 8 बजे श्री झालरिया मठ डीडवाना के अयोध्या में रामपथ स्थित शाखा स्थान श्री वेंकटेश मंदिर से प्रारंभ होगी। इसी दिन दोपहर 11ः30 बजे 108 श्रीमद् भागवत पाठ पारायण शुभारंभ, दोपहर 3 बजे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ शुभारंभ होगा। श्री झालरिया पीठ के पूज्य युवराज स्वामीजी श्री भूदेवाचार्य जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक भागवत् कथा का वाचन करेंगे। यह आयोजन अयोध्या धाम में काशीराम काॅलोनी के सामने, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर रामघाट चौराहा स्थित बड़ा भक्तमाल की बगिया में होगा।


Spread the love
और पढ़े  अखिलेश यादव को निशाना बनाते विवादित होर्डिंग्स से शाहजहांपुर में सियासी घमासान
  • Related Posts

    हाईकोर्ट का फैसला: ऋण अदा होने के बाद बंधक नहीं रख सकते कागजात, बैंक ऑफ इंडिया को दिया यह निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि ऋण पूरा अदा होने के बाद बैंक मूल दस्तावेज को बंधक नहीं रख सकता। इस टिप्पणी के साथ न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति…


    Spread the love

    Hamirpur Bridge: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, मलबे में दबकर 6 मजूदरों की मौत, रेस्क्यू जारी

    Spread the love

    Spread the loveहमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे…


    Spread the love