जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी पहुंचे अयोध्या ।

Spread the love

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन के साथ मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखा तो वह इस दौरान राम मंदिर के साथ हनुमान मंदिर की भव्यता दिए जाने की भी मांग उठाई। साथ ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अयोध्या विधानसभा सीट पर धार्मिक क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधि बनाये जाने की मांग भाजपा से मांग की।अयोध्या पहुंचे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि अयोध्या में सदियों के बाद एक ऐसा अवसर आया है कि वास्तव में प्रभु श्री राम चक्रवर्ती सम्राट भी थे और इस विराट के स्वामी भी हैं उनका जैसा भव्य और दिव्य विशालतम मंदिर बनना चाहिए आज उसी तरह मंदिर बन रहा है और प्रभु श्री राम केवल एक समुदाय के नहीं है प्रभु समग्र सृष्टि के हैं राम का जो जीवन है उनका जो आदर्श है यह पूरे विश्व को अपनाना चाहिए और कहीं ना कहीं अयोध्या आगे भारत की एक अध्यात्मिक सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी बनने जा रहे हैं।वहीं कहा कि मैं एक आग्रह और करना चाहूंगा। कि भारत सरकार को माननीय प्रधानमंत्री जी को उत्तर प्रदेश सरकार योगी जी को कि जिस प्रकार से जिस भव्यता के साथ प्रभु श्री राम का मंदिर बनना चाहिए वह बन रहा है लेकिन उसी भव्यता के साथ श्री हनुमान जी का स्थान हनुमानगढ़ी उसका स्वरूप भी परिवर्तित होना चाहिए उसका स्वरूप भी उसी भव्यता और दिव्यता के साथ बनना चाहिए हनुमान गढ़ी क्योंकि राम जी बिना हनुमान जी के शोभा नहीं होता है हनुमानगढ़ी का विकास होना चाहिए और उसी पर होना चाहिए इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में चुनावों का दौरा रहा है इसका एक धार्मिक नगरी है यहां से धर्म का संदेश जाता है इसलिए अयोध्या में जो भी प्रतिनिधि हो व धार्मिक क्षेत्र से हो भारतीय जनता पार्टी से निवेदन करते हुए कहा कि जो धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ा हो उसी को यहां प्रतिनिधि के तौर पर अवसर प्रदान करें।

और पढ़े  बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *