नीट पेपर लीक मामले पर राजनाथ सिंह के घर बड़ी बैठक, शिक्षा मंत्री समेत NTA और PMO के अधिकारी भी मौजूद

नीट पेपर लीक मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाई लेवल बैठक जारी है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एनटीए डीजी अभिषेक सिंह और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। मामले को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई थी। अब 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा में करीब 23 लाख छात्र शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लगातार परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाई लेवल बैठक की जा रही है।

और पढ़े  लॉरेंस के करीबी गोल्डी पर यूएस ने कसा शिकंजा: एफबीआई ने घोषित किया मोस्ट वांटेड भगोड़ा, रखा ₹9 करोड़ का इनाम
  • Related Posts

    दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से ‘सुप्रीम’ इनकार, सरकार-पुलिस से जवाब तलब

    सुप्रीमकोर्ट ने बुधवार को 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े बड़ी साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया…

    संविधान दिवस पर देशभर में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी कांग्रेस,वेणुगोपाल ने बताया पूरा प्लान

    संविधान की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत, कांग्रेस 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के मौके पर सभी राज्यों में बड़े पैमाने पर ‘संविधान रक्षा मार्च’…