दिल्ली- फिर फटा AC ‘बम’: पूर्व IAS धनेंद्र की मौत, बेटा गंभीर; ब्लास्ट से मकान में लगी आग, धुएं से घुटा दम

Spread the love

क्षिण दिल्ली के पॉश हौज खास इलाके में मकान में आग लगने से विश्व बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे सेनानिृवत आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार गर्ग (80) की मौत हो गई। उनका बेटा धुएं की चपेट में आने से गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह दमकल कर्मी एसी के इंडोर यूनिट में धमाका होना बता रहे हैं। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में उनके साथ पत्नी के अलावा बेटा और दो घरेलू सहायक रहते हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

गंगोह के रहने वाले थे धनेन्द्र कुमार
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार परिवार के साथ हौजखास स्थित आर-15 में रहते थे। मूलत: गंगोह निवासी धनेन्द्र कुमार अपने इलाके के पहले आईएएस अधिकारी थे। वह 1967 बैच के हरियाणा कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थे और विश्व बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे थे।

घर में मौजूद थे पांच लोग
पुलिस उपायुक्त मित्तल ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 11:18 बजे हौजखास थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिये आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। उस समय घर में धनेंद्र कुमार, उनकी पत्नी मंजू गर्ग, बेटा और दो घरेलू कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने से घर में धुआं भर गया, जिससे परिवार के लोग बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों मौके पर पहुंची थी। दमकल कर्मचारियों ने करीब 1.40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

और पढ़े  13 साल से लंबित वजीराबाद जल परियोजना को मंजूरी, 2,574 करोड़ की लागत से होगा जल नेटवर्क का आधुनिकीकरण

 

धुएं से मौत होने की आशंका
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूर्व अधिकारी धनेंद्र कुमार के शरीर पर किसी तरह की जलने के निशान नहीं मिले है, लेकिन अधिक धुआं अंदर जाने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। एम्स ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार बेटे की हालत स्थिर है।

क्राइम टीम ने मुआयना किया
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर द्वारा भी जांच कराई जा रही है, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रतिष्ठित डॉक्टर के बेटे थे
धनेन्द्र कुमार गर्ग गंगोह के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अमरनाथ गर्ग के पुत्र थे। उन्होंने गंगोह के हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वे प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और हरियाणा कैडर में अपनी सेवाएं दीं। लंबे प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव, सीसीआई चेयरमैन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के चेयरमैन, टेलीकॉम सचिव, जीएसटी चेयरमैन और एक्साइज कमिश्नर शामिल हैं। बाद में उन्होंने विश्व बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं दीं। गंगोह क्षेत्र के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों से चंडीगढ़-मेरठ वाया गंगोह हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को पीजीआई चंडीगढ़ तक बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। करनाल-बिडौली मार्ग के निर्माण और नगर के डिग्री कॉलेज से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में भी उनकी अहम भूमिका रही। धनेन्द्र कुमार गर्ग अपनी सादगी, विनम्रता और मिलनसार स्वभाव के लिए नगरवासियों के बीच जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है।

और पढ़े  ED प्रमुख को सेवा विस्तार: राहुल नवीन 2027 तक संभालेंगे प्रवर्तन निदेशालय, जीरो टॉलरेंस पर क्या बोली सरकार?

Spread the love
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में उनके…


    Spread the love