अल्मोड़ा- Road Accident: ट्रक से टकराई स्कूटी, साथी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की जान गई

Spread the love

 

ल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बीते सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। एक स्कूटी कॉलेज गेट के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल युवक संदीप आर्या को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार को विजय कुमार का जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। हादसे से कुछ देर पहले उन्होंने एक होटल में जन्मदिन सेलिब्रेट किया था लेकिन लौटते समय खुशियों का सफर हादसे में बदल गया।

नगर के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने साथी विजय कुमार के साथ बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के समीप मोड़ पर स्कूटी यूके 01डी-4413 का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक यूके 04 सीए1999 के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चालक संदीप आर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सिर फट गया और चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उसका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया। वहीं पीछे बैठे विजय कुमार को पैर और छाती में हल्की चोटें आई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद युवाओं ने दोनों घायलों को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को छुट्टी दे दी गई जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूटी काफी तेज गति में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ जिससे चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी। मृतक संदीप परिवार का इकलौता बेटा था। एक बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। संदीप के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया गया है कि संदीप के साथी विजय का जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे। युवकों की स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई। जिस वजह से संदीप गंभीर घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। – बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा

Spread the love
और पढ़े  भरभराकर गिरी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत, निर्माण कार्य का ले रहे थे जायजा
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

    Spread the love

    Spread the loveदून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे…


    Spread the love