अयोध्या : जनपद में नियुक्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटस का हुआ सभागार में प्रशिक्षण..

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य 2022 के दृष्टिगत जनपद में नियुक्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटस का आज दिनांक 13 दिसंबर 2021 को सांय 4:00 से साकेत महाविद्यालय अयोध्या के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी मजिस्ट्रेट अपने से संबंधित मतदेय स्थलों पर समस्त मूलभूत सुविधाओं एवं वलनरेबिलिटी की आयोग के निर्देशानुसार भौतिक रूप से जांच करते हुए निर्धारित प्रारूप पर सूचना अगले 01 सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे और आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे, अपने क्षेत्र से संबंधित मतदेय स्थलों पर निर्वाचन तक भ्रमण करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आयोग के निर्देशानुसार अपने अपने क्षेत्रों में संयुक्त रूप से पुलिस मजिस्ट्रेट एवं मजिस्ट्रेट उत्तरदाई होंगे इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडे द्वारा यह निर्देशित किया गया कि आप सभी संयुक्त रूप से नियमित अपने क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह द्वारा ईवीएम एवं विभाग से संबंधित विधिवत जानकारी दी गई इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…