5 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर मचा हंगामा

Spread the love

रेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने मंगलवार शाम सदर तहसील परिसर से राजस्व लेखपाल विपिन पटेल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एक प्लॉट की दाखिल खारिज के लिए वह रिश्वत ले रहा था। टीम आरोपी को कोतवाली लाई तो कई लेखपाल जुट गए। कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। एंटी करप्शन टीम पर ही आरोप लगा दिया।

टीम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल ने बताया कि पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना के औड़ाझार गांव निवासी लेखपाल विपिन पटेल शहर की सनराइज कॉलोनी में रहता है। इज्जत नगर के करमपुर चौधरी निवासी बली मोहम्मद ने उनके कार्यालय आकर शिकायत की थी। बताया कि उनकी पत्नी शबाना के नाम 171 वर्ग गज के प्लॉट के दाखिल खारिज के लिए उन्होंने लेखपाल विपिन पटेल से जनवरी में संपर्क किया था।

 

लेखपाल ने इस काम के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी। कुछ रकम वह दे चुके थे। लेखपाल लगातार रिश्वत की रकम बढ़ाता जा रहा है। बली मोहम्मद की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की गई। प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम ने शाम को लेखपाल कक्ष से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

कोतवाली में ली तलाशी, जेब से मिले 7950 रुपये
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर सान्याल के मुताबिक यहां उसकी जेब की तलाशी में 7950 रुपये बरामद किए गए। उसके घर का पता पूछकर तलाश किया गया लेकिन वह लगातार टीम को भ्रमित करता रहा। शाम ढले तक टीम को सनराइज कॉलोनी में लेखपाल का घर नहीं मिला तो वह चली आई। कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Spread the love
और पढ़े  योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love