हमास के सैन्य विंग प्रमुख को इस्राइल ने किया ढेर, 7 अक्तूबर के नरसंहार का था मास्टरमाइंड

इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा में हमास के सैन्य विंग के नए प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की।

मुहम्मद ओदेह सात अक्तूबर को हुए नरसंहार के दौरान हमास के खुफिया विभाग का प्रमुख था। उसे हमास के नौसैनिक कमांडर के रूप में भी जाना जाता था और उसने कई आतंकवादी हमलों की योजना बनाई थी। ओदेह को लगभग एक सप्ताह पहले ही नियुक्त किया गया था, ताकि वह दो हफ्ते पहले आईडीएफ के हमले में मारे गए इज्जेदीन अल-हद्दाद की जगह ले सके। ओदेह इस्राइली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों की हत्या और अपहरण के लिए भी जिम्मेदार था।

 

सात अक्तूबर नरसंहार में शामिल सभी लोगों को करेंगे खत्म : नेतन्याहू
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए हमास के सैन्य विंग के नए प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराए जाने की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने सात अक्तूबर 2023 के नरसंहार में शामिल सभी लोगों को खत्म करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, “हमने अब हमास के सैन्य विंग के नेता और सात अक्टूबर के नरसंहार की साजिश में शामिल आतंकियों में से एक मुहम्मद ओदेह को निशाना बनाया है। हम उन सभी तक पहुंचेंगे।”

दक्षिणी लेबनान में हमले जारी
इस बीच अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने कल अपने अभियानों को तेज करने के बाद दक्षिणी लेबनान में अपने हमले जारी रखे। रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना ने लेबनान के विभिन्न इलाकों में हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।

और पढ़े  राज्यसभा उपचुनाव: मध्यप्रदेश से निर्विरोध उच्च सदन पहुंचे हरदीप पुरी, 2 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि इस्राइल हिजबुल्ला के साथ युद्ध में है और हाल के हफ्तों में 600 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…