देहरादून: एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां

Spread the love

 

देहरादून एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में उनके आवास रानीपोखरी में कार्बाइन से गोलियां चलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त सुनील अपने घर के बरामदे में थे।

सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे थाना हेड कांस्टेबल सुनील (49) की उनके नागाघेर, रानीपोखरी में कार्बाइन से गोलियां चलने से मौत हो गई। गोलियां चलने के बाद उन्हें उपचार के लिए हिमालय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सा द्वारा हेड कांस्टेबल को मृत घोषित किया गया।

 

थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने कहा कि हेड कांस्टेबल को उनकी कार्बाइन से 11 गोलियां लगी हैं। पंचनामा भरने के बाद पीएम की कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात वन जया बलोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

    Spread the love

    Spread the loveदून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे…


    Spread the love