दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश

Spread the love

जौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात हुई मुठभेड़ में लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम के दो जवान बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण बाल-बाल बच गए। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास हुई। पुलिस और एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी रवि यादव इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई। वहीं खेतासराय थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला और एसओजी टीम के प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

 

पुलिस की टीम दे रही दबिश

यह है मामला
एक मई को शादी के लिए बारात लेकर जा रहे 25 वर्षीय आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने मामले में सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया था। इनमें प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

और पढ़े  जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में जा रहे छात्रों को सत्यम पंडित ने पीटा,सत्यम पंडित ने गाली गलौज कर दी धमकी, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस की दस टीमें दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर और नेपाल तक छापेमारी कर रही थीं। इसी दौरान रवि यादव के खेतासराय क्षेत्र में होने की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।


Spread the love
  • Related Posts

    काशी विश्वनाथ धाम में प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक, 6-7 घंटे तक लंबी हो सकती है दर्शन की लाइन

    Spread the love

    Spread the loveसावन में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन के लिए कतार में औसतन 6 से 7 घंटे या उससे अधिक का समय लग सकता है।…


    Spread the love

    कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

    Spread the love

    Spread the love अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे हरिद्वार से 11…


    Spread the love