आतंकवाद पर प्रहार: जम्मू-कश्मीर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर-शोपियां में कई स्थानों पर छापेमारी

 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) ने सोमवार को शोपियां जिले में कई जगहों पर छापेमारी की। एनआईए की टीमें जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से श्रीनगर के लाल बाजार इलाके और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं।

एनआईए ने शोपियां के इमाम साहिब स्थित दारुल उलूम जामिया सिराजुल उलूम’ पर छापा मारा। यह वही स्कूल है जिसपर हाल ही में प्रशासन ने यूएपीए के तहत कार्रवाई की थी। हाल ही में कश्मीर प्रशासन ने दारुल उलूम जामिया सिराजुल उलूम स्कूल को गैर-कानूनी संस्था घोषित कर दिया था। संस्थान पर टेरर फंडिंग और यहां के कुछ लोगों के प्रतिबंधित संगठन से संबंध होने के आरोप लगे। वहीं, शोपियां में एक घर पर कार्रवाई जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम शोपियां जिले में जैनापोरा के मूलू चित्रगाम में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के पूर्व सदस्य शहजादा औरंगजेब के घर पहुंची। एनआईए की टीम ने पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर, कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने जांच या किसी भी बरामदगी के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं, एनआईए ने श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में एक स्कूल, ‘जमीयत उल बनात’ में भी तलाशी अभियान चलाया।

और पढ़े  माता वैष्णो देवी- हेलिकॉप्टर का किराया 15 प्रतिशत बढ़ा, अगले महीने की इस तारीख से लागू होंगी नई दरें
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर- पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश

    संचार सेवा ठप करके पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में हुए नरसंहार को दबाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पीओजेके हाईकोर्ट ने सरकार को 10 दिन…

    माता वैष्णो देवी- हेलिकॉप्टर का किराया 15 प्रतिशत बढ़ा, अगले महीने की इस तारीख से लागू होंगी नई दरें

    श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अब हेलिकॉप्टर यात्रा के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। श्राइन बोर्ड ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों…