अयोध्या- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 3 की मौत, दो की हालत गंभीर

Spread the love

योध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

 

हादसा रविवार सुबह कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के पास हुआ। टीम ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज भेजा। वहां जांच के बाद तीन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में अयोध्या पटेल (60) निवासी सरसावा, थाना गोपालपुर, जिला चंपारण बिहार, रामचंदर (45) पुत्र रामनाथ निवासी जमखुरी, थाना लंभुआ, जिला सुल्तानपुर और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।


Spread the love
और पढ़े  दीपिका हत्याकांड: तिल्ली फटी, दिमाग में खून का थक्का, शरीर पर चोट के निशान, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
  • Related Posts

    विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद अलीगढ़ में खेत में उतारा, दोनों पायलट सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले एक प्रशिक्षु जहाज में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव चंगेरी के पास एक…


    Spread the love

    आजम खां को बड़ा झटका:- अब इस मामले में दस साल की सजा, पांच लाख जुर्माना, केस के कागजात जुटाने में लगे थे दो साल

    Spread the love

    Spread the loveसाल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा नेता अब्दुल्ला आजम के नामांकन पत्र को लेकर उठा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। उस…


    Spread the love