Firing: ट्रंप थे व्हाइट हाउस के अंदर, बाहर चलीं गोलियां, सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को किया ढेर

Spread the love

मेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास शनिवार रात अचानक गोलीबारी से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर के नजदीक 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू NW इलाके में करीब 30 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। यह इलाका आइजनहावर कार्यकारी कार्यालय भवन के पास स्थित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक संदिग्ध बंदूकधारी ने व्हाइट हाउस के बाहर बने सुरक्षा बूथ पर फायरिंग शुरू कर दी, जहां सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तैनात थे। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस के जवानों ने भी गोली चलाई, जिसमें संदिग्ध हमलावर घायल हो गया। इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि किसी सीक्रेट सर्विस अधिकारी के घायल होने की खबर नहीं है।

 

गोलीबारी के समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे ट्रंप
घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। फिलहाल उनके सुरक्षित होने की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि व्हाइट हाउस की छत पर काउंटर स्नाइपर्स को तैनात किया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से तुरंत निपटा जा सके। घटना के समय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी थी। इस गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई। व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन को तुरंत खाली कराया गया और कुछ समय के लिए लॉकडाउन लागू किया गया। वहां मौजूद पत्रकारों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनते ही उन्हें प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा गया।

और पढ़े  Accident: वियतनाम से 16 भारतीय पर्यटक लौट रहे भारत, एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी से जंग

 

सोशल मीडिया पर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने दी जानकारी
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्हें 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के पास गोली चलने की सूचना मिली है। यह इलाका व्हाइट हाउस से सिर्फ एक ब्लॉक दूर बताया जा रहा है। एजेंसी ने कहा कि जमीन पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर जानकारी की पुष्टि की जा रही है।

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने जारी किया बयान
इस घटना पर एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी गोली चलने की घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, जनता को अपडेट दिया जाएगा।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के संचार कार्यालय ने एक पोस्ट में बताया कि, ‘शनिवार शाम 6 बजे के कुछ ही समय बाद, 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के इलाके में एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और गोलीबारी शुरू कर दी। सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। गोलीबारी के दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी… घटना के समय राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में मौजूद थे’।

 

 

गोलीबारी पर नेताओं ने जताई गहरी चिंता
इस घटना पर कई अमेरिकी नेताओं ने चिंता जताई। सांसद रैंडी फाइन ने सभी की सुरक्षा की प्रार्थना की, जबकि सांसद नैंसी मेस ने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है और इसे तुरंत रोकने की जरूरत है। हाल के महीनों में व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अप्रैल में राष्ट्रपति ट्रंप पर कथित हमले की कोशिश का मामला भी सामने आया था। इसके अलावा मई की शुरुआत में भी वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट के पास फायरिंग हुई थी, जिसमें एक किशोर घायल हुआ था। शनिवार की ताजा घटना ने अमेरिका की राजधानी में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।

और पढ़े  Bengal-: TMC से बगावत का BJP ने दिया इनाम, सुष्मिता-सुखेंदु शेखर समेत 3नेताओं को राज्यसभा टिकट

पिछले महीने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई थी गोलीबारी
यह घटना ऐसे समय हुई है जब पिछले महीने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से जुड़ी गोलीबारी का मामला अभी भी चर्चा में है। हाल ही में डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने उस कथित हमले से जुड़ा वीडियो जारी किया था। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में संदिग्ध कोल टॉमस एलन को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर गोली चलाते हुए देखा गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हमला पहले से योजना बनाकर किया गया था। वीडियो में आरोपी को घटना से एक दिन पहले होटल इलाके की रेकी करते हुए भी दिखाया गया। अमेरिकी अटॉर्नी टोंड ब्लैंच ने बताया कि आरोपी कोल टॉमस एलन पर तीन संघीय आरोप लगाए गए हैं और एफबीआई के साथ मिलकर मामले की जांच जारी है।


Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में धमाके, ईरान ने भी बहरीन, ओमान और कुवैत में किए हमले

    Spread the love

    Spread the love बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में सुनी गईं धमाकों की आवाजें ईरान के बंदर अब्बास और केश्म द्वीप के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।…


    Spread the love

    राजस्थान HC को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला परिसर

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान हाईकोर्ट को सोमवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट प्रशासन को एक धमकी…


    Spread the love