मां ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये में बेच दी 12 साल की बेटी, खरीदार और ऑटो चालक करते रहे दरिंदगी की हदें पार

Spread the love

बिहार की महिला ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये के लिए अपनी 12 साल की बेटी को बेच दिया। पहले नाबालिग को खरीदने और मंदिर में शादी का दिखावा करने वाले 40 वर्षीय आरोपी लहरू यादव ने उससे चार महीने तक दुष्कर्म किया फिर ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया। सारनाथ थाने की पुलिस ने करीब चार महीने पुराने मामले का खुलासा शनिवार को किया।

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर 21 मई को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को फरीदपुर अंडरपास और सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से पीड़िता की मां, चंदौली के लहरू यादव उर्फ राकेश और झारखंड के रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

मामला जनवरी 2026 का है। बिहार की अरवल निवासी महिला ने अपनी बेटी को चंदौली के बलुआ हरधन निवासी लहरू यादव को बेच दिया था। इसके बदले लहरू ने नाबालिग की मां को 16 हजार रुपये दिए थे। 10 साड़ी भी दी थी।

एक आरोपी ने नाबालिग से मंदिर में की थी शादी
आरोप है कि दिखावे के लिए लहरू ने नाबालिग से चहनिया क्षेत्र के एक मंदिर में शादी की थी लेकिन पत्नी के तौर पर नहीं रखा था। अपने बच्चों और परिजनों से दूरी बनाकर रहता था। वह कम उम्र का दिखे इसलिए दिल्ली गया और 90 हजार रुपये में हेयर ट्रांसप्लांट कराकर लौटा। लहरू दो बच्चों का पिता है।
उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिग को खरीदने वाले लहरू ने चार महीने तक उसे अपने पास रखा था। इस बीच उससे दुष्कर्म करता रहा। 19 मई को लहरू नाबालिग को बनारस रेलवे स्टेशन मंडुवाडीह ले आया और वहीं छोड़कर भाग निकला।

ऑटो चलाता है रवि
नाबालिग को अकेला देख झारखंड निवासी ऑटो चालक रवि वर्मा ने मदद का भरोसा दिलाया और उसे साथ ले गया। रवि पहड़िया में रहकर ऑटो चलाता है। रवि ने सारनाथ स्थित तालाब के पास नाबालिग से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी।

और पढ़े  कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

दुष्कर्म के बाद ऑटो चालक उसे लेकर अपने घर पहड़िया गया। ऑटो चालक के घर में नाबालिग को देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पूरे मामले की सूचना सारनाथ थाने की पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को ऑटो चालक के चंगुल से मुक्त कराया और उससे पूछताछ करके पूरे प्रकरण का खुलासा किया।

ट्रेन में सफर के दौरान लहरू से मिली थी नाबालिग की मां
सारनाथ थाने की पुलिस ने नाबालिग को बेचने वाली मां और आरोपी लहरू यादव से पूछताछ की है। गिरफ्तार लहरू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। ट्रेन से सफर के दौरान नाबालिग की मां से मुलाकात हुई थी। उसने बेटी को खरीदने का प्रस्ताव दिया।

कहा कि रुपये और साड़ियां देंगे। लालच में आकर महिला ने बेटी को बेच दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि लालच में आकर लहरू यादव के झांसे में आ गई थी। अब जेल जाना पड़ रहा है। एसआई जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लहरू यादव ने अपनी 17 लाख रुपये में जमीन बेची है। अब अय्याशी में ही रुपये खर्च कर रहा है। कई बार दिल्ली भी जा चुका है।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत बनने के बाद महंत संदीप दास महाराज की पहली गुरु पूर्णिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु-शिष्य परंपरा के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर धर्मनगरी अयोध्या आज पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगी। इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव विशेष रूप…


    Spread the love

    गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे महंत हेमंत दास, सीएम योगी से भेंट कर अर्पित की हनुमान जी की प्रतिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अयोध्या की पवित्र संत परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर एवं श्री हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी महंत…


    Spread the love