CNG Price- दिल्ली में तीसरी बार फिर बढ़े सीएनजी के दाम, जानें अब कितने रुपये की हुई बढ़ोतरी

म आदमी को आज एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। शनिवार की सुबह दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में सीएनजी का नया दाम 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले भी हाल में दो बार सीएनजी के दाम बढ़ाए जा चुके हैं।

10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 17 मई को सीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी, और उससे भी पहले, 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई थी।

 

पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

दिल्ली में अब कितने का हुआ पेट्रोल-डीजल
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

और पढ़े  नेपाल में फिर आएगा जलप्रलय?: भीषण बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, जानें चीन की चेतावनी में क्या..
  • Related Posts

    बड़ी कार्रवाई- देश भर में 14 जगहों पर ED की छापेमारी,एनएचएआई में करोड़ों की फर्जी टोल वसूली का मामला

    प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है।…

    नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में अब तक मृतकों का आंकड़ा 1127 के पार,4 हजार से अधिक लापता; मदद के लिए युवाओं ने बनाया संपर्क केंद्र

    नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। हर दिन के साथ हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि अभी भी हजारों लोग लापता हैं। वहीं, इस…