Today Horoscope 23 MaY 2026 आज इन राशि वालों को करियर में मिलेगी खुशखबरी, नौकरी-निवेश में किस्मत देगी साथ, पढ़ें आज का राशिफल।।

 

मेष-आज आपका मान-सम्मान और प्रभाव दोनों बढ़ने वाले हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि और मजबूत होगी। हालांकि किसी की बात दिल पर लेना आपको परेशान कर सकता है। मनमौजी स्वभाव के कारण छोटी बात बड़ी बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। माताजी की सेहत, खासकर पैरों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

 

वृषभ- आज आपकी कार्यकुशलता ही आपकी पहचान बनेगी। भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में है, इसलिए जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में आप कदम बढ़ा सकते हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी आज हो सकता है। अगर भाई-बहनों से किसी बात को लेकर दूरी बनी हुई थी, तो उसे खत्म करने का यही सही समय है।

 

मिथुन- आज का दिन आपको अपनी समझदारी और बुद्धि का सही इस्तेमाल करने का मौका देगा। आप ऐसे फैसले लेंगे, जो दूसरों को चौंका सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों का समर्थन बढ़ेगा। घर में छोटे बच्चे आपसे कुछ खास मांग सकते हैं, जिसे पूरा करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

 

कर्क- स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहे जाएंगे लेकिन शुभता बरकरार रहेगी। कुछ अच्‍छा होता रहेगा जीवन में। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

सिंह- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 18 November 2026 आज होगा इन राशि वालों को बड़ा धन लाभ, आर्थिक स्थिति में दिखेगा सुधार, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।।

 

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

 

तुला-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

वृश्चिक-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

धनु-भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

 

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

और पढ़े  Today Horoscope 14 November 2026 आज इन राशि वालों की किस्मत देगी साथ, हर काम में आज मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मीन- आज आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जो आपके मन को सुकून देगा। आपके दिमाग में नए-नए आइडिया आएंगे। अगर आप उन्हें तुरंत लागू करते हैं, तो फायदा मिल सकता है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी।

  • Related Posts

    Today Horoscope 18 November 2026 आज होगा इन राशि वालों को बड़ा धन लाभ, आर्थिक स्थिति में दिखेगा सुधार, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।।

    मेष- आज आर्थिक मामलों में आपको राहत मिलने के संकेत हैं। पुराने कर्ज का बोझ कुछ कम हो सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा और आप भविष्य की योजनाओं…

    Today Horoscope 17 November 2026 आज इन राशि के जातकों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अन्य राशि वालों का क्या है हाल..

      मेष- आज कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। इसलिए…