मेष राशि-आज आपका व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और खासकर राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी। लेकिन दिल की बात तुरंत ज़ुबान पर लाने की आदत किसी छोटी बात को बड़ा बना सकती है। घर में मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
वृषभ राशि – आज किस्मत आपके लिए संपत्ति और धन से जुड़े अच्छे संकेत लेकर आई है। कई काम एक साथ आने से भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन इसी भागदौड़ में कोई बड़ा फायदा भी छिपा है। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश का सपना पूरा होने के योग हैं। बिजनेस में रफ्तार पहले से बेहतर रहेगी और रुका हुआ पैसा या मामला भी धीरे-धीरे आपके पक्ष में जाता दिखेगा।
मिथुन राशि-आज आपका दिल दूसरों की मदद करने और कुछ अच्छा करने में लगेगा। नई कोशिशें रंग लाएंगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कमी नहीं छोड़नी चाहिए। हालांकि मन मौज-मस्ती में ज्यादा रहेगा और काम टालने का मन करेगा।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा और सहयोग से भरा रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य हर कदम पर आपका साथ देंगे। आय बढ़ाने के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें आपको हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। हालांकि किसी कानूनी मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। किसी काम के अधूरा रह जाने से मन थोड़ा परेशान रहेगा।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल हो जाएगा। व्यापार में आप अपनी आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे। हालांकि किसी बात को लेकर पिताजी से हल्की कहासुनी हो सकती है। आज किसी से धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी माताजी से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जिससे समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि- आज जिम्मेदारी निभाने का दिन है और आप इसमें सफल भी रहेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी और नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस की अटकी डील फाइनल होने के संकेत हैं। बस माँ की सेहत को नजरअंदाज न करें।
मीन राशि – आज भागदौड़ कुछ ज्यादा रह सकती है और मन भी थोड़ा बेचैन रहेगा। कामों में लापरवाही बाद में परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है, वरना परीक्षा में मुश्किल आ सकती है। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा सलाह देना आपको उलझा सकता है। आज आपके भीतर भरपूर ऊर्जा रहेगी बस उसे सही दिशा में लगाना ही सफलता की कुंजी होगा।







