मेष राशि-आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और बड़ी राहत का संदेश लेकर आया है। लंबे समय से अटका कोई काम आखिरकार पूरा हो सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियाँ बातचीत से खत्म होंगी और रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी। भविष्य को लेकर आप दोनों साथ बैठकर नई योजनाएँ बना सकते हैं।
वृषभ राशि –आज कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके करियर और बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि किसी दूर के रिश्तेदार से मिली खबर थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। संतान को नौकरी में तरक्की मिलने से घर में गर्व और खुशी का माहौल रहेगा। पुराने प्यार से अचानक मुलाकात हो सकती है, लेकिन भावनाओं में बहने से बचना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके कामकाज में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और पारिवारिक रिश्ते भी पहले से ज्यादा मजबूत नजर आएंगे। हालांकि, कोई छोटी सी शारीरिक परेशानी आपको मानसिक रूप से थोड़ा परेशान कर सकती है। ऐसे में खुद का ध्यान रखना जरूरी होगा। दिन के बीच में आप बच्चों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती में समय बिताएंगे, जिससे मन हल्का होगा।
कर्क राशि – आज का दिन आपको सिखाएगा कि जीत सिर्फ ताकत से नहीं, समझदारी से मिलती है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में समर्पण दिखाई देगा। परिवार में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि कोई लिया हुआ निर्णय बाद में खल सकता है।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित हो सकता है। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान यदि किसी परीक्षा में शामिल हुई थी तो उसका परिणाम खुशी दे सकता है। नई नौकरी के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि किसी भी परिस्थिति में उधार लेने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन राशि – आज बिजनेस में उतार-चढ़ाव के कारण मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। पार्टनरशिप में सतर्क रहना जरूरी होगा, क्योंकि धोखे की संभावना बन रही है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। भगवान की भक्ति और आध्यात्मिक गतिविधियां आपको मानसिक शांति देंगी। माताजी से किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है।







