दिल्लीवालों को रेखा सरकार का तोहफा: अब 1.20 लाख आय वाले भी बनवा सकेंगे राशन कार्ड, 7.71 लाख अपात्र नाम हटे

 

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड धारकों और नए लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने 7 लाख 71 हजार 384 अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए हैं, ताकि वास्तव में जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 13 वर्षों से राजधानी में गरीबों के नए राशन कार्ड नहीं बनाए गए, जिससे जरूरतमंद लोग दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर थे। अब सरकार ने डिजिटल प्रक्रिया के जरिए नए राशन कार्ड बनाने की शुरुआत कर दी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय विजन के तहत कराए गए ऑडिट में पता चला कि करीब 1 लाख 44 हजार लोग ऐसे थे, जिनकी आय तय मानकों से ज्यादा थी। इसके बाद सरकार ने 7 लाख 71 हजार 384 अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए हैं, ताकि वास्तव में जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।

 

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू
सीएम ने कहा कि 15 मई से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और बायोमेट्रिक आधारित होगी। राशन वितरण भी बायोमेट्रिक तरीके से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सही व्यक्ति तक पूरा राशन पहुंचे।

 

फूड सिक्योरिटी रूल 2013 दिल्ली में लागू 
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में फूड सिक्योरिटी रूल 2013 को अब पूरी तरह लागू कर दिया गया है। लोग अपने घर के पास स्थित सुविधा केंद्रों पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, परिवार की आय प्रमाण पत्र और परिवार के सदस्यों का विवरण देना होगा।
और पढ़े  सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस के लिए रवाना: तीन दिन के दौरे पर रक्षा सहयोग पर होगी बात, क्या है कार्यक्रम?

दिल्ली में आए सीमा बढ़ाएगी सरकार 
सरकार ने राशन कार्ड के लिए आय सीमा भी बढ़ा दी है। पहले यह सीमा 1 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे आगे बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये तक करने की तैयारी चल रही है।

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन 
लोग edistrict.delhigovt.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला स्तर की समितियां करेंगी।खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब पात्र लोगों को उनकी योग्यता के आधार पर सही तरीके से राशन मिलेगा।
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…