छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिली किशोरी की सिरकटी लाश का मामला ऑनर किलिंग का निकला। पहले दो बेटियों के प्रेम विवाह और अब तीसरी के बागी तेवर से पिता इस कदर बौखलाया कि बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इस जघन्य अपराध में बहन-बहनोई ने भी उसका पूरा साथ दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव के टोला जयपुर निवासी बिगन ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया। 16 वर्षीय तीसरी बेटी शब्बा भी किसी युवक से बात करती थी। इससे वह काफी नाराज रहता था। परा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिली किशोरी की सिरकटी लाश का मामला ऑनर किलिंग का निकला। पहले दो बेटियों के प्रेम विवाह और अब तीसरी के बागी तेवर से पिता इस कदर बौखलाया कि बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इस जघन्य अपराध में बहन-बहनोई ने भी उसका पूरा साथ दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव के टोला जयपुर निवासी बिगन ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया। 16 वर्षीय तीसरी बेटी शब्बा भी किसी युवक से बात करती थी। इससे वह काफी नाराज रहता था।

शब्बा को कई बार समझाया पर वह नहीं मानी। अंत में सम्मान के लिए बेटी की हत्या की योजना बना डाली। जीआरपी के अनुसार, पूछताछ में बिग्गन ने बताया कि एक योजना के तहत पांच दिन पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया।
घर पर शब्बा और बूढ़ी मां रह गईं। 16 मई को बिग्गन ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया निवासी बहन नूरजहां, बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया और शब्बा की हत्या की साजिश में शामिल किया। देर शाम घर में ही बहन-बहनोई की मदद से उसने धारदार हथियार से शब्बा के कई टुकड़े कर दिए।
ई रिक्शे से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे थे तीनों








