नैनीताल / रामनगर : फोन पर मिली महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज..

शहर की एक महिला अधिवक्ता को फोन पर मारने की धमकी दी गई। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर तल्लीताल थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर निवासी अनुष्का शर्मा ने थाना पुलिस को बताया कि वह नैनीताल हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में वकालत कर रही है। कहा कि नौ दिसंबर को एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल में फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह रामनगर निवासी है और विरोध करने पर आरोपी युवक ने अभद्रता कर मारने की धमकी देते हुए सुपारी लेने की बात कही। आरोप है कि उसके बाद युवक उसे मैसेज कर गालीगलौज करने लगा। प्रभारी एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामनगर निवासी अक्षय के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़े  आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…