बड़ी वारदात: बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, दंपती की हालत नाजुक, मासूम को भी नहीं बख्शा

Spread the love

दायूं के इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार देर रात कच्छा-बनियान गिरोह ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा। हथियारों से लैस चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया और करीब दो घंटे तक बेरहमी से मारपीट करते हुए सात लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाश सोना, चांदी और नगदी समेत करीब सात लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गए। घटना में गृहस्वामी दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि डेढ़ साल के मासूम बच्चे तक को बदमाशों ने नहीं बख्शा। सनसनीखेज वारदात इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिल्सी-बिसौली रोड स्थित बाहरी इलाके में बने मकान में हुई।

पीछे के रास्त से घर में घुसे बदमाश 
जानकारी के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे चार कच्छाधारी बदमाश पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में तमंचे, लाठी-डंडे व धारदार हथियार थे। घर में घुसते ही उन्होंने परिवार को कब्जे में ले लिया और जान से मारने की धमकी देकर सभी को बंधक बना दिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी नजाकत, उनकी पत्नी मिस्कीन, पुत्रवधु फिजा, देवरानी शबनम और डेढ़ साल के मासूम हमीद रजा तक को बेरहमी पीटा। बदमाशों की हैवानियत से घर में चीख-पुकार मच गई। बदमाशों ने अलमारियां, बक्से और कमरों की तलाशी ली और घर में रखा कीमती सामान समेटना शुरू कर दिया। 

दो घंटे तक मचाया तांडव 
बताया जा रहा है कि बदमाश करीब दो घंटे तक घर में तांडव करते रहे। इस दौरान उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया। जाते समय बदमाश पूरे परिवार को धमकी देकर फरार हो गए। घटना में नजाकत, उनकी पत्नी मिस्कीन और शबनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दंपती की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना 
वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सुराग एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्ध बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  UP- कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में मिलीं चार अदृश्य ऊर्जा रेखाएं
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love