देहरादून: लाइटेनियम टेक्नोलॉजीज में हिंसक प्रदर्शन और पथराव करने वाले 10 गिरफ्तार, 400 अज्ञात पर केस

Spread the love

 

सेलाकुई स्थित लाइटेनियम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में कर्मचारियों का प्रदर्शन बीते शनिवार को हिंसक हो गया था। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के गेट तोड़ने का प्रयास किया और पथराव किया था, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। थाना पुलिस ने 10 नामजद और करीब 300-400 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधक सत्यपाल चौधरी ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी 14 मई से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। घटना के दिन सुबह करीब 8.00 बजे प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कंपनी का मुख्य गेट तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे आग लगाने की धमकी देने लगे। भीड़ में से कुछ उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस पथराव में कंपनी के सुरक्षाकर्मी रविंद्र और सोनाली व क्षेत्राधिकारी के गनर के सिर में गंभीर चोटें आईं। उपद्रवियों ने कंपनी की एक बस, पार्किंग में खड़ी कर्मचारी और पुलिसकर्मियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

 

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद सभी 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तरप्रदेश के खीरी के पलिया कलां निवासी शोएब अली, शाहजहांपुर के थाना सिंधौली निवासी तैय्यब खान, मुजफ्फरनगर के खलवाड़ा निवासी नवीन कुमार, पीलीभीत के चतुरह बीसलपुर निवासी अखिल कुमार, पीलीभीत के हैदराबाद निवासी अजरा, सिविल लाइन नॉर्थ निवासी इकरा, चांदपुर निवासी मुखिया, सहारनपुर के बेहट निवासी फरमान, बरेली के तरगैना निवासी अल्सिफा व उत्तरकाशी के नौगांव शंकोली निवासी इमामुद्दीन शामिल हैं। घटना के दौरान की गई वीडियोग्राफी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।

और पढ़े  पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर, पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ सकते हैं ढुलाई के दाम

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love