ऋषिकेश- शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर स्नान के दौरान डूबा राजस्थान का युवक, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

Spread the love

 

षिकेश शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार थाना मुनिकीरेती के माध्यम से  एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी में नमामि गंगे घाट के पास पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान निवासी वेद प्रकाश (24) पुत्र गिरिराज, निवासी चचियावास, अलवर अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया।

बताया गया कि सभी युवक राजस्थान की एक फैक्ट्री में कार्य करते हैं और घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सूचना मिलते ही  एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

मौके पर स्थानीय पुलिस और आपदा राहत बल की टीमें भी मौजूद हैं। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसडीआरएफ ने आमजन से अपील की है कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज है। ऐसे में अनजान और गहरे स्थानों पर स्नान करने से बचें तथा घाटों पर लगाए गए चेतावनी बोर्डों का पालन करें।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- अनोखी मिसाल: दिव्यांग गुरु को पीठ पर उठाकर केदारनाथ धाम की कठिन यात्रा पर निकला मध्यप्रदेश का युवा
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love