शेयर बाजार में सप्ताह के पहले ही ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लाल निशान के साथ खुला। सेंसेक्स में 900 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर सेंसेक्स 879.66 (1.16%) अंक गिरकर 74,358.33 के स्तर पर जबकि निफ्टी 255.80 (1.08%) अंकों की गिरावट के साथ 23,387.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 96.20 पर आ गया।
सोमवार को भारतीय बाजार में गिरावट का बड़ा कारण वैश्विक बॉन्ड यील्ड के रिकॉर्ड ऊंचाई पहुंचना रहा। इसके अलावे, रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर फिसल गया और कई मैक्रो चिंताओं ने दलाल स्ट्रीट पर मंदी की पकड़ मजबूत कर दी।
इससे पहले घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को बिकवाली दिखी थी। सेंसेक्स 160.73 (0.21%) फिसलकर 75,237.99 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, निफ्टी 46.10 (0.19%) अंकों की गिरावट के साथ 23,643.50 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था।









