भीषण हादसा: हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत, 9 लोगों की मौत, दो से अधिक घायल

Spread the love

खीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात पुरुष और दो महिलाएं बताईं जा रही हैं। हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सुबह आठ बजे हुआ हादसा
सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। मौके पर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आठ घायलों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

 

तीन मृतकों की हुई पहचान 
बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में 12 लोग सवार थे। तीन मृतकों की शिनाख्त हो गई हैं। इनमें जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह, अदनाम पुत्र वकील और पवन और संतोष शामिल हैं। जयवीर और पवन बहराइच के रहने वाले हैं। जबकि अदनान धौरहरा के निवासी थे। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।

नानपारा जा रहे थे मजदूर
पुलिस के मुताबिक मैजिक सवार सभी यात्री लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा वापस जा रहे थे। ये लोग गांव पहुंचते इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था।

Spread the love
और पढ़े  जय श्रीराम और शंखध्वनि से गूंजी भोजशाला-: गोमूत्र से शुद्धिकरण और गर्भगृह में अखंड ज्योत
  • Related Posts

    Cabinet  बैठक: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण…


    Spread the love

    शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में…


    Spread the love