क्रूरता: युवती को 6 टुकड़ों में काटा, 5 ट्रेन में मिले, गायब था सिर, बक्से में धड़ और हाथ-पैर पॉलिथीन में पैक

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या कर शव को छह टुकड़ों में काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने उसके सिर कटे धड़ को बक्से में और हाथ व पैर को पॉलिथीन में पैक कर बैग में रखकर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में छोड़ दिया। 

रविवार सुबह ट्रेन लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। शव के पांच टुकड़े बरामद हुए, लेकिन सिर गायब है। जीआरपी के अनुसार, ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, तो स्लीपर कोच एस-1 में लावारिस बक्सा और बैग पड़े होने की सूचना मिली। 

Young Woman Cut into Six Pieces five Found in Train Head Missing Body Found Inside Box in Coach at lucknow

बक्सा खोला गया, तो उसमें 25-30 वर्ष की आयु की महिला का धड़ मिला, जिससे लोग सन्न रह गए। पास रखे बैग से पॉलीथीन में पैक हाथ-पैर बरामद हुए। जांच के लिए तत्काल फोरेंसिक टीम बुलाई गई।

 

एसीपी रेलवे रोहित मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर तीन टीमों को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बोगी में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का ब्योरा लिया गया है। हालांकि, सामान्य टिकट वाले भी उसमें सवार थे। इससे जांच में दिक्कत हो सकती है।

 

Young Woman Cut into Six Pieces five Found in Train Head Missing Body Found Inside Box in Coach at lucknow

 

20 स्टेशनों के खंगाले जाएंगे सीसीटीवी
छपरा-गोमतीनगर ट्रेन 20 स्टेशनों से गुजरती है और 12 घंटे में सफर पूरा करती है। रूट के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि बक्सा लेकर बोगी में कौन सवार हुआ था।
Young Woman Cut into Six Pieces five Found in Train Head Missing Body Found Inside Box in Coach at lucknow
शव के टुकड़े ऐसे पैक थे, खून के धब्बे बाहर न आ सकें
युवती के शव को बेहद धारदार हथियार या इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटे जाने की आशंका है। युवती के शव पर किसी अन्य प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। हत्यारों ने बेहद शातिराना तरीके से शव को बक्से और बैग में भरकर ट्रेन में इस तरह रखा कि किसी को भी भनक नहीं लगी। शव ऐसे पैक किया गया था कि खून के धब्बे बाहर नहीं आएं।
रंगबिरंगा सूट पहने थी युवती, ग्रामीण परिवेश के होने की आशंका 
बॉक्स में मिले युवती के धड़ पर सूट था। सूट रंगबिरंगा था। जिसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती ग्रामीण परिवेश की हो सकती है। हालांकि जांच टीमें अभिनय पर कुछ भी कहने से बच रही हैं।
मच गया हड़कंप, रेलवे अफसर भी हुए सक्रिय 
छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से लेकर गोरखपुर मुख्यालय तक के अफसर सक्रिय हो गए। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
एसीपी रेलवे रोहित मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर तीन टीमों को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बोगी में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का ब्योरा लिया गया है।
और पढ़े  अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…