हादसा: नहाते समय गहरे पानी में डूबे 8 युवक, मछुआरों ने चार को बचाया, चार की दर्दनाक मौत

तेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाते समय आठ युवक गहराई में जाने से डूब गए। मछुआरों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। वहीं, चार युवकों की मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान की डूबने से मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तपनी गांव से कुल नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास स्थित रिंद नदी में नहाने गए थे। चार को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़े  सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: आपके शहर में कब रहेगी बैंकों की छुट्टी और कब रहेंगे खुले? देखें..
  • Related Posts

    रेस्तरां में खाना और हवाई सफर हुआ महंगा: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दाम, कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज

    कांग्रेस ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का…

    भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए कहा कि…