उत्तराखंड: अरिना रघुवंशी से CM धामी ने की बात, CBSE 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान लाने पर दी बधाई

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी की छात्रा अरिना रघुवंशी से फोन पर बात की और सीबीएसई कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं में राज्य में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए बधाई दी। सीएम ने अरिना को उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की भी कामना की।

सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान पाने वाली डीपीएस की एरीना रघुवंशी ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह अधिवक्ता बनना चाहती हैं। पिता अर्पण भटनागर खुद की कंपनी चलाते हैं जबकि मां स्वाति भी बिजनेस वुमैन हैं। उन्होंने बताया कि उनको अंग्रेजी में 99, इतिहास में 99, राजनीति शास्त्र में 97 मनोविज्ञान में 100 और पेटिंग में 99 अंक मिले।

पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी एरीना ने बताया कि वह नियमित रूप से पढ़ाई पर ध्यान देती थीं और नोट्स बनाकर तैयारी करती थीं। उन्होंने बताया कि ट्यूशन नहीं लिया। यूट्यूब से कभी-कभी मदद ले लेती थीं। प्रतिदिन दो से तीन घंटे पढ़ाई करती थीं।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति, आदेश जारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love