उत्तराखंड SIR: पहले से तैयार कर लें कुछ कागजात तो नहीं होगी मुश्किल, आयोग ने जारी की 12 दस्तावेज की सूची

Spread the love

त्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने को है। 70 लाख मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है, जिनका वोट सुरक्षित है लेकिन नौ लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका 2003 का वोट नहीं मिला। लिहाजा, घबराने की जरूरत नहीं है, उनके लिए भी चुनाव आयोग ने 12 दस्तावेज की सूची जारी की हुई है।

 

एसआईआर शुरू होने के बाद वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर संबंधित मतदाताओं के पास बीएलओ गणना प्रपत्र पहुंचाएंगे। इस पर बीएलओ का नाम व मोबाइल नंबर भी होगा। प्रपत्र में आपको वर्ष 2003 के अपने वोट की जानकारी देनी होगी। अगर तब आपका वोट नहीं था तो अपने माता-पिता के वोट की जानकारी देनी होगी। अगर उनका भी वोट नहीं होगा तो दादा-दादी के वोट की जानकारी देनी होगी। कोई रास्ता नजर नहीं आएगा तो 12 दस्तावेज में कोई भी काम आ सकता है। इन दस्तावेज को पहले से तैयार रखेंगे तो परेशानी से बच सकते हैं। मतदाता सूची आप सीईओ उत्तराखंड की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

एसआईआर के लिए ये 12 दस्तावेज हैं वैध

केंद्र, राज्य सरकार या पीएसयू के नियमित कर्मचारी या पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र या पेंशन भुगतान आदेश। एक जुलाई 1987 से पहले सरकार, स्थानीय प्राधिकरण, बैंक, डाकघर, एलआईसी, पीएसयू की ओर से जारी कोई भी पहचान पत्र, प्रमाण पत्र या दस्तावेज। आधार कार्ड। जन्म प्रमाण पत्र। पासपोर्ट। मान्यता प्राप्त बोर्ड या विवि की ओर से जारी मैट्रिकुलेशन या शैक्षिक प्रमाण पत्र। स्थायी निवास प्रमाण पत्र। वन अधिकार प्रमाण पत्र। ओबीसी/एससी/एसटी या कोई भी जाति प्रमाण पत्र। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर। राज्य या स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर। सरकार की ओर से जारी कोई भी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र।

ये होगी एसआईआर की प्रक्रिया

और पढ़े  खटीमा में बिजली आपूर्ति होगी मजबूत, आयोग ने दी 8.16 करोड़ निवेश को मंजूरी

सबसे पहले आपके पास एसआईआर का गणना प्रपत्र आएगा। इस पर आपके वर्तमान वोट की जानकारी होगी। 2003 की जानकारी भरनी होगी। साथ ही एक नया फोटो चिपकाना होगा। वापस बीएलओ के पास जमा कराएंगे। अगर आप 2003 का डाटा नहीं है तो उस पर यही बात लिखकर आपको वापस देना है। फिर आपके पास नोटिस आएगा। नोटिस के आधार पर ईआरओ कार्यालय में आप अपने दस्तावेज जमा करा सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love