सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मेले में भाग लेने वाली 21 कंपनियों ने 195 युवाओं को नौकरी दी। छात्रों को नियुक्ति पत्र देने के बाद मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों ने अपने सेवा काल में देश और जनता की रक्षा की है, अब सरकार उनके परिवार के लोगों को सशक्त बनाकर अपनी जिम्मेदारी उठाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें शिक्षा अनुदान, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता और कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल हैं।







