नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि उसने प्रश्न पत्र लीक होने की पूरी कड़ी का पता लगा लिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले का मुख्य स्रोत पुणे का प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी था, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
23 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। यह परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर कराई गई थी। करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, 7 मई की शाम को कथित गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। इसके बाद अगले ही दिन मामले को स्वतंत्र जांच और कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया।







