उत्तराखंड HC में ‘नो व्हीकल डे’ घोषित-: चीफ जस्टिस से लेकर सभी अधिवक्ता पैदल पहुंचे अदालत। 

Spread the love

ईंधन के वैश्विक संकट और राष्ट्र पर इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में ‘ नो व्हीकल डे ‘ मनाते हुए आज मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता, सहित उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति पैदल चलकर न्यायालय पहुँचे।
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने कहा वर्तमान में देश जिस ईंधन संकट से गुजर रहा है , उसमें सभी नागरिकों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में योगदान देने की अपील की है। मुख्य न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय परिसर में स्थित अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से निजी या सरकारी वाहनों का उपयोग न करने का आग्रह करते हुए ईंधन बचाने के इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित लोगों से अनुरोध किया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: तंबाकू कारोबारियों पर कार्रवाई, 4 करोड़ का जीएसटी वसूला, विभागीय कार्रवाई में हुआ खुलासा
  • Related Posts

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love

    देहरादून- हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके CM, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा…


    Spread the love