भोजशाला पर आ सकता है HC का फैसला, इंदौर और धार में बढ़ाई गई सुरक्षा

धार की विवादित भोजशाला और कमाल मौला मस्जिद मामले में आज 15 मई को बड़ा फैसला आने की संभावना है। इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने पांच याचिकाओं और तीन इंटरवेंशन पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं इंदौर और धार शहर में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

 

इंदौर के राजवाड़ा में भी फोर्स की तैनाती

भोजशाला पर आ सकता है HC का फैसला, इंदौर और धार में बढ़ाई गई सुरक्षा

इंदौर हाईकोर्ट में धार भोजशाला को लेकर फैसला आ सकता है। इसको देखते हुए इंदौर के राजवाड़ा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

धार में सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू

कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने जिलेभर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने होटल और लॉज संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे आने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह आदेश 5 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगा।

धार शहर पुलिस छावनी में तब्दील हुआ

धार शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। धार में एसटीएफ सहित 1200 का पुलिसबल तैनात किया गया हैं। धार, झाबुआ, बड़वानी सहित इंदौर से पुलिस बल धार पहुंच चुका है। दो एएसपी, 15 एसडीओपी, पांच डीएसपी सहित दो दर्जन थाना प्रभारी के हाथों में पूरा जिम्मा दिया गया है। धार में पूर्व में पदस्थ रह चुके अधिकारियों को बुलाया गया हैं,क्योंकि ये अधिकारी शहर के गली मोहल्ले  से लेकर कॉलोनियों की बसाहट को अच्छी तरीके से जानते है। शहर की ऊंची इमारतों पर हाई राइज बिल्डिंग के तहत जवान लगाए गए हैं।

और पढ़े  मैहर कलेक्टर का अलग अंदाज: क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस
  • Related Posts

    इंदौर: राहुल गांधी की सभा की इंट्री के लिए पांच तरफ से गेट, युवक-युवतियों के लिए अलग-अलग ब्लाॅक

    राहुल गांधी की 19 सितंबर को होने वाली सभा के लिए शुक्रवार तक पूरा आयोजन स्थल तैयार हो जाएगा। आयोजन स्थल पर तीन स्टेज बनाए जाएंगे। मुख्य स्टेज बीच में…

    जबलपुर: फायरिंग व मारपीट मामले में जेल में बंद धीरेंद्र शास्त्री के भाई को जमानत, जबलपुर HC का फैसला

    फायरिंग और मारपीट के आरोप में जेल में बंद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम शास्त्री उर्फ ‘छोटे सरकार’ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत…