लालकुआं- विधायक दुमका ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, क्षेत्र के कई मुद्दों पर हुई बात..

विधायक नवीन दुमका ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा कार्यालय में मुलाकात की इस दौरान क्षेत्र की कई समस्याओं को मुख्यमंत्री से अवगत कराया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्रियों ने समस्याओं के निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए।

देहरादून विधानसभा कार्यालय में मुलाकात करते हुए लाल कुआं विधानसभा से विधायक नवीन दुमका ने वर्तमान में खनन सत्र के दौरान नदियों में खनन को लेकर सामने आ रही विसंगतियों तथा वाहन स्वामियों और उनसे जुड़े लोगों के रोजगार पर संकट तथा खनन रॉयल्टी कम करने सहित कई बिंदुओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। इसके अलावा गौलापार डिग्री कॉलेज के लिए गोला रेंज में जो के दक्षिण में 4 एकड़ भूमि वन विभाग से लेने के लिए घोषणा पत्र दिया वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक नवीन दुमका द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं पर मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। विधायक नवीन दुमका ने बताया कि लाल कुआं क्षेत्र की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर हैं और उनके संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाना है मुख्यमंत्री की कार्यशैली को दर्शाता है

और पढ़े  करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…