मध्य प्रदेश : – सरकार का आदिवासियों के प्रति ये कैसा मजाक, डिंडौरी में बिना खंबे-तार व लाइट के आदिवासियों के घर पहुंचे बिजली बिल ।

Spread the love

सरकार आदिवासियों को खुश करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। जनजातीय वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। अब इन्हीं गरीब आदिवासियों के साथ छल का मामला सामने आया है। सौभाग्य योजना के नाम पर बिजली विभाग के अफसरों और ठेकेदारों ने घोटाला किया। गोपालपुर से लगे सरई टोला में आदिवासियों को बिजली के बिल मिल रहे हैं। इन लोगों को कागजों पर सौभाग्य योजना का लाभार्थी बना दिया और बिल भी पहुंचा दिए। हकीकत तो यह है कि गांव में बिजली के तार और मीटर तो क्या, खंबे तक नहीं पहुंचे हैं। यह ग्रामीण आज भी चिमनी की रोशनी में जीवनयापन कर रहे हैं।
सरई टोला में रहने वाले जयसिंह को एक साल से हर महीने बिजली का बिल मिल रहा है। सितंबर 2021 का बिजली बिल 2,123 रुपये तक पहुंच चुका है। हकीकत यह है कि घर तक बिजली पहुंची ही नहीं है। जय सिंह की बेटी दीपा का कहना है कि वे लोग कैरोसीन की लालटेन के सहारे अंधेरे में गुजर-बसर कर रहे हैं। बिजली विभाग का कर्मचारी उप-सरपंच के घर उनका बिजली बिल छोड़कर जाता है। खुर्री टोला के कई ग्रामीण भी ऐसी ही शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली का कनेक्शन तो पहुंचा नहीं, हर महीने बिल जरूर भेजा जा रहा है। खुर्री टोला में रहने वाले झनक लाल नेटी का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग तथा जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क भी किया था, पर कोई फायदा नहीं हुआ।
देवकरा गांव से लगे वनग्राम टिकरा टोला में बिजली विभाग ने तीन साल पहले तीन खंबे गाड़े थे। खंबों पर बिजली के तार नहीं टांगे है। इसके बाद भी इलाके के 25 घरों में एक साल से हर महीने बिजली बिल भेजा जा रहा है। गांव के बुजुर्ग गुलाब सिंह धुर्वे ने बताता कि तीन साल पहले पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी उनके गांव आया था। बिजली लगाने के नाम पर ग्रामीणों से कुछ दस्तावेज ले गया था। बिजली के नाम पर उनके मोहल्ले में सिर्फ तीन खंबे ही लगे हैं

और पढ़े  मानसून की एंट्री से बदला मौसम, 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह ओलावृष्टि की चेतावनी

Spread the love
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *