आखिरकार लंबा इंतजार हुआ खत्म, 21 महीने बाद मसूरी व जनता एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनों में 10 दिसंबर से मिलेगा जनरल टिकट..

Spread the love

एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। रेलवे 10 दिसंबर से जनता व मसूरी समेत पांच ट्रेनों के जनरल कोच से आरक्षण टिकट की व्यवस्था खत्म करने जा रहा है। अब कोरोना काल के पहले की तरह जनरल कोच में सफर के लिए जनरल टिकट घर और एटीवीएम मशीन से टिकट खरीदे जा सकेंगे।
जनरल टिकट पर यात्रा करने का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पिछले इक्कीस महीने से बंद अनारक्षित टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। मुरादाबाद रेलवे मंडल के देहरादून, हरिद्वार व योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशनों से चलने वाली जनता, मसूरी व हेमकुंड साहिब एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनों में 10 दिसंबर से जनरल टिकट मिलना शुरू हो जाएगा। अब यात्री बिना रिजर्वेशन के साधारण टिकट से सफर कर सकते हैं। उत्तर रेलवे ने यह सुविधा शुरू कर दी है।
कोरोनाकाल में लॉकडाउन के बाद से सभी ट्रेनों को स्पेशल कैटेगरी में चलाया जा रहा था और अनारक्षित टिकटों की ब्रिकी बंद कर दी गई थी। यात्रियों को अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ रहा था।
यात्रियों को मिलेगी राहत
ट्रेनों में अभी तक यात्रा करने के दौरान आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करनी पड़ रही थी। कोरोना काल में सामान्य हो रही सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने भी ट्रेनों से स्पेशल टैग को नवंबर के आखिरी सप्ताह में हटा दिया। वहीं अब ट्रेनों में अनारक्षित टिकट शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलने लगेगी।
इन ट्रेनों में कर सकेंगे साधारण टिकट पर सफर
14265-66 जनता एक्सप्रेस, 14041-42 मसूरी एक्सप्रेस, 14610-09 हेमकुंड एक्सप्रेस, 04664-63 अमृतसर-देहरादून, 14229-30 प्रयागराज-ऋषिकेश-प्रयागराज हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेेश से चलने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई है। – सुधीर कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल।

और पढ़े  भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की गई जान।

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *