सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित ।

आज दिनांक 08-12-2021को सारथी फाउंडेशन समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा प्रसाद के नेतृत्व में विमल कुंज छोटी मुखानी स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *सेवानिवृत शिक्षा विभाग अपर निदेशक माध्यमिक डॉ सुषमा सिंह जी* ने शिक्षा क्षेत्र के विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा वार्ता कर सभी पदाधिकारियों को
अवगत कराते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे के कार्यक्रमों पर सभी का मार्गदर्शन किया।
बैठक में अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा प्रसाद ने सभी पदाधिकारियों से आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा वार्ता कर कार्यक्रम तय करते हुए सभी की जिम्मेदारी तय कर सारथी संस्था को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया।
संस्था के संयोजक ‌नवीन पन्त ने
उपस्थित पदाधिकारियों से दीन दुखियों की सेवा कर सामाजिक कार्यक्रमों पर जोर देते हुए नर सेवा नारायण सेवा का निवेदन किया।
साथ ही आज के इस अवसर पर सारथी के विभाग के प्रमुख बी डी शर्मा एवं ग्रीस चन्द्र लोहनी जी ने कहां कि कैसे सरकार की योजनाओं का फायदा जनता को दिलाया जा सकता है कृषि एवं पर्यावरण क्षेत्र में उनकी संस्था कैसे रोजगार देने का कार्य कर रही है ये जानकारी दी
बैठक का संचालन महामंत्री पं मदन मोहन जोशी जी ने किया।
आज के कार्यक्रम में संस्था के संयोजक नवीन पंत,महामंत्री मदन मोहन जोशी,समन्वयक दिशांत टंडन,ज्ञानेंद्र जोशी,सलाहकार जाकिर हुसैन,उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह सूरी, उमेश सैनी,विभाग प्रमुख बी डी शर्मा,गिरिश चंद्र लोहनी, अतुल नागपाल,यूवा उपाध्यक्ष सरदार रमनदीप सिंह भसीन आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  श्रीनगर: CM धामी ने चाय की दुकान पर लोगों से किया संवाद, मजदूरों का जाना हाल
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…