ऐसे तो नहीं जाना था हिमपुत्र : मुख्यमंत्री धामी ने दी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि, भावुक दिखे लोग ।।

देश के वीर पर्वतपुत्र सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। उत्तराखंड में भी तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तराखंड में सीडीएम बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा है।
राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत भाजपा पदाधिकारियों ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
वहीं जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर श्रीनगर गढ़वाल विवि में छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
कोटद्वार में शोक के रूप में पूरा बाजार बंद किया गया है। यहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें लोग भावुक दिखे और लोग दिल से जनरल बिपिन रावत को नमन कर रहे हैं। उत्तरकाशी में भी सुबह 11 बजे तक बाजार बंद रहे।
दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों के निधन पर ऋषिकेश के बीस बीघा स्थित केदारेश्वर मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित सभी लोगों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर बिपिन रावत व सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

और पढ़े  ऋषिकेश: आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, यमकेश्वर में महिला पर हमला कर किया था घायल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…