15वीं मंजिल से कूदी 15 साल की चीनू- मां की डांट बर्दाश्त न कर सकी, 11वीं में पढ़ी थी

 गाजियाबाद स्थित विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित एसजी शिखर सोसायटी की 15वीं मंजिल 15 वर्षीय किशोरी ने छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल किशोरी को एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी के पास कोई मोबाइल या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

 

दोपहर सवा दो बजे की वारदात
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि एसजी शिखर हाईट की 15वीं मंजिल से कूदकर किशोरी घायल हो गई है। किशोरी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चीनू की आंखों में थी एलर्जी
किशोरी की पहचान चीनू (15) पुत्री संजीव कुमार के रूप में हुई। संजीव कुमार ने बताया कि वह एसजी शिखर हाईट सोसायटी में फ्लैट संख्या ए-2, 1502 में बेटी, बेटा और पत्नी के साथ रहते हैं। बेटा स्कूल गया था। जबकि चीनू आंखों में एलर्जी होने के चलते स्कूल नहीं गई थी। हादसे के समय चीनू और उसकी मां ही घर में मौजूद थे। किसी बात को लेकर उसकी मां ने चीनू को डांट दिया था। जिसके बाद उसने 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

नहीं मिला सुसाइड नोट
बताया कि चीनू ठाकुर द्वारा गर्ल्स कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। एसीपी ने बताया कि शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। चीनू मोबाइल भी नहीं चलाती थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच पड़ताल की है। प्रथम दृष्टया मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने 15वीं मंजिल से छलांग लगाई है। हालांकि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…