जनता को महंगाई से राहत देने की तैयारी: राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, पेट्रोल डीजल पर टैक्स होगा खत्म

Spread the love

रान के साथ जारी युद्ध के बीच आसमान छूती ईंधन की कीमतों ने अमेरिकी जनता की कमर तोड़ दी है। इस संकट से निपटने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी नागरिकों को राहत देने के लिए संघीय गैस टैक्स को निलंबित करने की दिशा में कदम उठाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि युद्ध शुरू होने से पहले गैस की औसत कीमत लगभग तीन डॉलर यानी 283.71 रुपये प्रति गैलन थी, जो अब 50 फीसदी बढ़कर 4.52 डॉलर यानी 427.46 रुपये प्रति गैलन तक पहुंच चुकी है।

 

संसद की मंजूरी होगी अनिवार्य
राष्ट्रपति ट्रंप इस टैक्स को हटाना चाहते हैं, लेकिन वे इसे अकेले लागू नहीं कर सकते। संघीय कानून के अनुसार, गैस टैक्स को निलंबित करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस-संसद की मंजूरी अनिवार्य है। राहत की बात यह है कि दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसद इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं। उनका मानना है कि दैनिक कार्यों, स्कूल और दफ्तर के लिए निजी वाहनों पर निर्भर परिवारों और व्यवसायों को इससे तत्काल वित्तीय राहत मिलेगी।

राजस्व और वर्तमान टैक्स का गणित
वर्तमान में संघीय सरकार पेट्रोल पर 18.4 सेंट और डीजल पर 24.4 सेंट प्रति गैलन टैक्स वसूलती है। राज्य सरकारों के टैक्स इससे अलग होते हैं। जब ट्रंप से पूछा गया कि यह राहत कब तक जारी रहेगी, तो उन्होंने कहा, ‘जब तक उचित लगेगा।’ राष्ट्रपति ने माना कि हालांकि यह कटौती सिर्फ 18 सेंट के आसपास है, लेकिन आम आदमी के लिए पैसा तो पैसा ही होता है। आंकड़ों के अनुसार, इस टैक्स से सड़क और सार्वजनिक परिवहन कार्यक्रमों के लिए सालाना 23 बिलियन डॉलर यानी 2,175.11 अरब रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है।

तेल संकट दूर करने का प्रयास
ईंधन की कमी को दूर करने के लिए ट्रंप प्रशासन पहले ही सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व से लाखों बैरल तेल जारी कर चुका है। इसके अलावा, समुद्र में मौजूद रूसी और ईरानी तेल शिपमेंट पर से अस्थायी रूप से प्रतिबंध हटाए गए हैं। अमेरिका अब अन्य देशों के साथ मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए एक गठबंधन बनाने पर भी चर्चा कर रहा है, जहां से दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।

और पढ़े  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- हमारी सैन्य शक्ति दुनिया के लिए बाजार नहीं बन सकती', PM बोले- आत्मनिर्भरता ही नए भारत की पहचान

Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    West Asia- अमेरिका ने ईरान पर हमले का जारी किया वीडियो, इस्राइल-लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई महीनों से जारी संघर्ष…


    Spread the love