पौड़ी-  पौड़ी का कार्यकाल सदैव रहेगा यादगार, समन्वय और सरलता से ही मिलती है सफलता: मुख्य विकास अधिकारी

Spread the love

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत को विदाई, अधिकारियों ने सराहा सरल व्यक्तित्व एवं समाधानोन्मुख कार्यशैली

नपद के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल परिक्षेत्र के महत्वपूर्ण पद पर स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन में एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त अधिकारियों ने उनके सरल व्यवहार और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी।
समारोह के दौरान सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी का भव्य अभिनंदन किया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मुख्य विकास अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके साथ कार्य करने का अनुभव अत्यंत सकारात्मक, प्रेरणादायी एवं सीख देने वाला रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों को केवल योजनाओं तक सीमित न रखकर उन्हें धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का कार्य किया। सर्वाधिक विकासखंडों वाले जनपद में लगातार दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर उन्होंने वहां की वास्तविक समस्याओं को नजदीक से समझा तथा उनके समाधान के लिए संवेदनशील एवं समाधानोन्मुख कार्यशैली अपनाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी ने सदैव टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगे बढ़कर मार्गदर्शन दिया और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण बना, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ और जनहित से जुड़े कार्यों में गति आई।
उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी की कार्यशैली, सरल व्यवहार एवं जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण सदैव स्मरणीय रहेगा। जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी कार्यक्षमता एवं अनुभव से नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका सबसे बेहतर एवं यादगार कार्यकाल पौड़ी जनपद में रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा का एक सामान्य नियम है, लेकिन पौड़ी में बिताया गया समय, यहां के लोगों का स्नेह और कार्य करने का अनुभव सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास विभाग में कार्य करने का अनुभव प्रशासनिक जीवन में हमेशा उपयोगी सिद्ध होता है, क्योंकि इससे जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिलता है।
वाइट — मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत

और पढ़े  देहरादून- आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, दुबई से संचालित एप से भी जुड़े तार

Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love