यमकेश्वर- 2 दिवसीय दौरे के बाद लौटे योगी आदित्यनाथ, लिया मां का आशीर्वाद, भावुक हुए ग्रामीण

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद शुक्रवार शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पंचूर और आसपास के क्षेत्रों में लोग भावुक हो गए।

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने पंचूर गांव में आयोजित विष्णु पंचदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं महायज्ञ में हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के बाद वह शाम करीब पौने पांच बजे अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां का आशीर्वाद लिया और बहनों व अन्य नाते-रिश्तेदारों से हाथ जोड़कर विदाई ली। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने भी उन्हें भावुक माहौल में विदा किया।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्थापित अपने स्वर्गीय पिता आनंद सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनावरण किया। 

विशेष बात यह रही कि जैसे ही योगी अपने पिता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे, उसी समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इसे पितृ कृपा और भावनात्मक क्षण से जोड़कर देखा।

कार्यक्रमों के बाद योगी आदित्यनाथ शाम पांच बजकर 15 मिनट पर महाविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके प्रस्थान के दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें विदा करने के लिए मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड राजनीति: गोदियाल खाएं हरक सिंह रावत के चरित्रवान होने की कसम, BJP विधायक दिलीप रावत की चुनौती
  • Related Posts

    UP- कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट, रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर दावा

    कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातों के बीच वह लिस्ट लीक हो गई है जो कांग्रेस ने सपा को सौंपी है। इस लिस्ट में उन 181…

    UP- आजम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद HC में सुनवाई जारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस जारी है। आजम खां प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को…