देहरादून: राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे CM योगी, किया शैक्षणिक सभागार का शिलान्यास

Spread the love

हायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शैक्षणिक सभागार का शिलान्यास किया। यह सभागार बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दादा पंडित स्व. तोताराम द्विवेदी की स्मृति में बन रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का विकास राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि से जुड़े इस क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार दोनों को समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के योगदान की सराहना की।

यमकेश्वर क्षेत्र में बनने वाला यह आधुनिक शैक्षणिक सभागार विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। महाविद्यालय के एडमिन ब्लॉक के ऊपर लगभग 1800 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बीकेटीसी अध्यक्ष व भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी की ओर से सभागार का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें कार्यशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

    Spread the love

    Spread the loveदून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे…


    Spread the love