2026 चारधाम यात्रा- तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी, 21 दिनों में 89,380 ने कराया पंजीकरण

Spread the love

चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। 21 दिनों में 89,380 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें करीब 1073 तीर्थयात्रियों का धर्मशालाओं और होटलों में हैंड डिवाइस मशीन से पंजीकरण किया गया। वहीं 21 दिनों में 5301 तीर्थयात्रियों ने ट्रांजिट कैंप की ओपीडी में अपना चेकअप कराया। 14 गंभीर बीमारी वाले तीर्थयात्रियों को राजकीय उप जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

 

ओपीडी में आए 300 बीपी और शुगर के मरीज

तीर्थयात्रा शुरू होने से सात मई तक ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप की ओपीडी में ब्लड प्रेशर, शुगर और सांस संबंधी करीब 300 मरीजों ने दवाई ली। इन मरीजों में ब्लड प्रेशर के 125, डायबिटीज के 140 और सांस संबंधी रोग के कुल 300 मरीजों आए। इनमें से स्थिति गंभीर होने पर 14 तीर्थयात्रियों को अलग-अलग दिनों में एसपीएस चिकित्सालय रेफर किया गया।

17 अप्रैल को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की शुरुआत की गई थी। अब तक 21 दिनों की तीर्थयात्रा में 89 हजार 380 तीर्थयात्रियों का काउंटर और हैंड डिवाइस के माध्यम से पंजीकरण किया गया। – पीपी नौटियाल, विशेष कार्याधिकारी, चारधाम यात्रा प्रशासन

 

ट्रांजिट कैंप में स्थित डिस्पेंसरी में 17 अप्रैल से सात मई तक करीब 5301 तीर्थयात्रियों ने ओपीडी में हेल्थ चेकअप कराया। 23 अप्रैल से सात मई तक करीब 4005 तीर्थयात्रियों ने हेल्थ चेकअप कराया। 14 गंभीर रोगियों को एसपीएस उपजिला चिकित्सालय रेफर किया गया। – विजय गौड़, कोऑर्डिनेटर, चारधाम यात्रा डिस्पेंसरी


Spread the love
और पढ़े  देवप्रयाग-बंजी जंपिंग पर 1 माह में लागू होंगे नए सुरक्षा नियम, 50 उम्र पार तो फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love