बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी ने क्यों नहीं की शादी? खुद बताई वजह

Spread the love

बंगाल में आज नए युग की शुरुआत हो रही है और राज्य में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और आज वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुभेंदु अधिकारी दो बार ममता बनर्जी को हरा चुके हैं और संगठन पर उनकी पकड़ और बतौर आक्रामक राजनेता की छवि को देखते हुए सीएम पद के लिए स्वभाविक तौर पर शुभेंदु पहली पसंद थे।’

शुभेंदु अधिकारी ने बताया- क्यों नहीं की शादी
शुभेंदु अधिकारी ने शादी नहीं की है। साल 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने बताया, ‘मैं अविवाहित हूं और शादीशुदा न होने का सबसे अच्छा पहलू ये है कि मेरे पास काम के लिए बहुत समय है और कोई व्यक्तिगत दायित्व नहीं है’। शुभेंदु अधिकारी ने कहा वे 1987 से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं और सार्वजनिक जीवन के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों सतीश सामंता, सुशील धारा और अजय मुखर्जी को अपना आदर्श बताया। शुभेंदु ने कहा कि ये तीनों लोग अविवाहित रहे और उनकी आत्मकथाएं पढ़ने के बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि वे भी शादी नहीं करेंगे।

साल 2020 में हल्दिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भी शुभेंदु ने शादी नहीं करने की वजह का खुलासा किया था। आजतक बांग्ला की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘कई लोग पूछते हैं शुभेंदु, तुम अविवाहित क्यों हो? तुम्हारे भाई तो विवाहित हैं। मैं कहता हूं मैं आज के दौर के राजनेताओं की नजर में अविवाहित नहीं हूं। शुभेंदु का परिवार कोई छोटा-मोटा परिवार नहीं है। शुभेंदु का परिवार बंगाली परिवार है। समाज के लिए सबकुछ न्योछावर करना पड़ता है। यही बात मेरे आदर्श सतीश सामंता और सुशील धारा कहा करते थे। मैंने उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए अविवाहित रहने का फैसला किया है।’

और पढ़े  स्मार्टफोन- पुराना होते ही क्यों हैंग होने लगता है मोबाइल? जानिए असली वजह और स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके

Spread the love
  • Related Posts

    Check Online: क्या आपको पता है आपके PF खाते में कितना बैलेंस है? जानें ऑनलाइन चेक करने की प्रकिया

    Spread the love

    Spread the loveनौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ की बचत भविष्य का सबसे बड़ा और सुरक्षित सहारा होती है। हर महीने सैलरी से कटने वाला यह पैसा रिटायरमेंट…


    Spread the love

    बारिश का कहर: असम की बाढ़ में 99 मौतें, हिमाचल में 153 सड़कें बंद IMD के ताजे अनुमान में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश का प्रकोप कुछ कम हुआ। हालांकि, इसके बाद भी तबाही का मंजर जारी रहा। असम में मरने वालों की संख्या…


    Spread the love