लालकुआं- रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में खड़ी टैक्सी में मिला चालक का शव

 

 

 रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में एक टैक्सी चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान मदन राम (42) निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। मदन राम वर्तमान में हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में रहता था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पार्किंग ठेकेदार विनोद श्रीवास्तव ने कार में चालक को बेसुध देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर सिविल पुलिस के साथ-साथ रेलवे पुलिस और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोतवाली लालकुआं प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा, जीआरपी काठगोदाम के प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह कोरंगा और आरपीएफ के उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। मदन राम के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के कप्तान और एएसपी स्तर के अफसरों के होंगे तबादले
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, 15 अक्तूबर के बाद CM खुद दौरा कर देखेंगे हाल

    मुख्यमंत्री धामी 15 अक्तूबर के बाद स्वयं सड़क मार्ग से यात्रा कर गड्ढा मुक्त सड़कों की हकीकत देखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण सड़कों पर हुए…

    CM धामी ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम, पेयजल की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए…