चंपावत- सामूहिक दुष्कर्म: नेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Spread the love

 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया है। उन्होंने चंपावत में एक दसवीं की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा सरकार को घेरा। आर्य ने कहा, इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।

 

आर्य ने बताया कि दोस्त की मेहंदी रस्म में गई छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने एक राजनीतिक पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष, एक पूर्व प्रधान और एक छात्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र और पूर्व प्रधान चाचा-भतीजा हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार से जवाब मांगा है कि क्या यही बेटी बचाओ का असली चेहरा है।

उन्होंने पूछा कि क्या सत्ता संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी जानना चाहा कि आखिर प्रदेश में बेटियां कब सुरक्षित होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा। नेता प्रतिपक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को शीघ्र सख्त सजा दिलाने को कहा। आर्य ने दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की भी मांग की।

 

आरोपियों को जल्द पकड़ें : गोदियाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चंपावत में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने की वजह से उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़े  हरिद्वार- भंडारा करा दो बाबूजी' से चर्चा में आए रमाशंकर का निधन, गरीबों का भरते थे पेट, सीसीआर के पास मिला शव

Spread the love
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love