पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार वह सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी, इसके बाद वह सोनप्रयाग के लिए रवाना होंगी।

आठ मई को सुबह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। दर्शन के बाद अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और बैठक करेंगी। नौ मई को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगी। शाम को बदरीनाथ पहुंचेंगी।

10 मई को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वह जोशीमठ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और रात्रि विश्राम श्रीनगर में ही करेंगी। 11 मई को दौरे के अंतिम दिन चंबा (टिहरी) में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन का फीडबैक लेंगी और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

और पढ़े  हरिद्वार: जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, जेल में बंद महिला के पति पर आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…