पंजाब के C को बम से उड़ाने की धमकी,जालंधर-फरीदकोट में स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी, आया मेल

Spread the love

पंजाब के सीएम भगवंत मान शुकराना यात्रा के दाैरान आज जालंधर और फरीदकोट में हैं। दोनों जिलों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल में सीएम मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को कार बम से उड़ाने की भी बात लिखी गई है।

 

जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा ब्लास्ट के बाद अब निजी स्कूलों को मिली धमकियों ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, बीएमसी चौक स्थित एपीजे स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन सभी छात्रों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया।

धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

एडीसीपी आकर्षि जैन ने बताया कि शहर के 5-6 स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिली हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं, जबकि साइबर क्राइम टीम धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी हुई है।

स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों ने बताया कि उन्हें स्कूल में मैसेज दिखाकर कहा गया कि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद तुरंत छुट्टी कर दी गई। इस घटना के बाद अभिभावकों में भी डर और चिंता का माहौल है।

फरीदकोट में तीन स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी

फरीदकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुकराना यात्रा से पहले तीन शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

और पढ़े  मुख्यमंत्री मान के खिलाफ अकाल तख्त का हुक्मनामा, पूरी कैबिनेट और सिख विधायक तलब, इन नेताओं पर भी हुई कार्रवाई

ई-मेल के जरिए सादिक के सरकारी कन्या स्कूल, फरीदकोट के दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेज को धमकी दी गई। इसके बाद जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और संबंधित संस्थानों को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फरीदकोट और कोटकपूरा के अधिकतर स्कूलों में छुट्टी कर दी। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने जांच शुरू कर दी थी। अब तक किसी भी स्कूल या कॉलेज से कोई संदिग्ध या प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री मान के खिलाफ अकाल तख्त का हुक्मनामा, पूरी कैबिनेट और सिख विधायक तलब, इन नेताओं पर भी हुई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveश्री अकाल तख्त साहिब से सोमवार को पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ कई अहम फैसलों की घोषणा की गई। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज…


    Spread the love

    ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी:- श्री अकाल तख्त में लगे खालिस्तानी नारे, जत्थेदार ने काैम के नाम दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the loveऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 42वीं बरसी है। श्री अकाल तख्त साहिब में सुबह से ही संगत पहुंचने लगी है।   सरबत खालसा के जत्थेदार ध्यान सिंह मंड…


    Spread the love